17 अक्टूबर-12 से सूर्य भी तुला राशि में आ गया है। तुला राशि में शनि
पहले से ही उच्च का होकर स्थित है। साथ ही बुध भी स्थित है। 17 अक्टूबर को
चंद्र भी तुला राशि में था लेकिन रात के बाद यह वृश्चिक राशि का होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सूर्य का पुत्र है तथा सूर्य से शत्रु भाव
रखता है। सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाएगा। वहीं शनि उच्च का बना होने
के साथ ही वह अस्त है। अब सूर्य-शनि-बुध एक राशि में 23 अक्टूबर तक एक साथ
रहेंगे।

No comments:
Post a Comment